{"_id":"68827bada38a4cced80db44c","slug":"when-the-weather-cleared-the-women-of-maseran-went-out-for-shopping-mandi-news-c-90-1-mrt1064-163597-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मौसम साफ होने पर खरीदारी को निकली थीं मसेरन की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मौसम साफ होने पर खरीदारी को निकली थीं मसेरन की महिलाएं
विज्ञापन
सरकाघाट के तरांगला गलू में हुए बस हादसे के दौरान खुलकर आगे पड़ी स्टपनी। स्त्रोत - जागरूक पाठक
मंडी। मौसम साफ होने पर मसेरन की महिलाएं खरीदारी के लिए निकली थीं। इनमें चार की मौत हो गई, दो महिलाओं समेत छह घायल हैं। मसेरन के गांव तरांगला निवासी कलासी देवी (60), भलयाणा निवासी बर्फी देवी, मसेरन के गांव रसेहड़ निवासी गीता देवी (65) और डोमा देवी (70) को क्या पता था कि मौत उनका इंतजार कर रही थी। वहीं हादसे में मसेरन निवासी सुमन कुमार (33) पुत्र जगदीश चंद की भी मौत हुई है।
वीरवार को मौसम साफ होने के बाद मसेरन पंचायत की महिलाएं जमनी दुर्गापुर की तरफ खरीदारी करने जा रही थीं। किसी को फसल के लिए खाद की चिंता थी तो किसी ने रिश्तेदार के घर हाल जानने जाना था। किसी को बच्चों के लिए स्कूल का सामान लाना था।
गांव में बस में बैठने के बाद चंद मिनटों में ही बस तरांगला गलू के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। अपनों की खोज में ग्रामीण पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। कुछ यात्री बस के अंदर थे और कुछ बाहर छिटक गए थे। जैसे ही मसेरन पंचायत की चार महिलाओं और एक व्यक्ति की मौत की खबर आई तो पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। मसेरन पंचायत प्रधान नरेश ने बताया कि घटना ने झकझोर दिया है।
विज्ञापन
............
हादसे के घायल
हादसे में मसेरन निवासी प्रकाश चंद (71), रूमादेवी पत्नी (67) अमर सिंह, रमेहड़ निवासी कल्पना देवी पत्नी (30) लुदर सिंह, तरांगला निवासी शालू देवी (26) पत्नी विजय भारद्वाज और तरांगला निवासी प्रेम कुमारी (58) पत्नी नेकराम, रसेहड़ निवासी गीता देवी (50) जख्मी हैं। साथ ही धर्मपुर के गांव घरवासड़ा निवासी पूनम (27) पत्नी अभिषेक, हमीरपुर के भोरंज के गांव चंदरोही निवासी तुलसी (37) पत्नी मनोहर लाल, जमनी के गांव पटी निवासी मनसा देवी (46) पत्नी अभिषेक, चोलथरा के गांव कांगू का गलू निवासी मीरा देवी (57) पत्नी जगदीश, जमनी के गांव रोपड़ी निवासी बंदना कुमारी (45) पत्नी प्रीतम सिंह, ब्रांग के गांव बदरसा निवासी सुरेश कुमार (38) पुत्र दुनिचंद, रोपड़ी के गांव राठौर निवासी सानिया (6) पुत्री सुशील, डबरोग गांव निवासी माया देवी (28) पत्नी अतुल ठाकुर, सज्याओ पीपलू निवासी कामना (25) पत्नी पंकज वर्मा, लौंगणी निवासी कृष्ण चंद (47), रखोटा के गांव बल्ह ललिहण निवासी बलाराम पुत्र सिंह राम, जमसाए गांव निवासी पूनम कुमारी (25), थौना के गांव चड़ी निवासी जगदीश चंद चालक (47) और रिसा गांव निवासी अश्वनी कुमार (33) पुत्र राम लाल के साथ पंजाब के भी दो लोग जख्मी हुए हैं। इनमें रोपड़ निवासी सकीना (35) पुत्र सौदागर, रोपड़ के गांव सदावती निवासी सूरज सिंह (27) पुत्र नगिना शामिल हैं।