फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   When all the government staff ran away, the woman left the rest house.

Mandi News: सारा सरकारी अमला दौड़ा तो महिला ने विश्राम गृह छोड़ा

Thu, 26 Oct 2023 10:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
When all the government staff ran away, the woman left the rest house.
चैलचौक वन विश्राम गृह में बिना देनदारी के  ठहरी अज्ञात महिला के बारे में जांच करती पुलिस
गोहर (मंडी)। चेलचौक में वन विभाग के विश्राम गृह में ठहरी अज्ञात महिला ने आखिरकार 40 दिन के बाद बिना देनदारी के ही यहां से प्रस्थान कर लिया है। बिना पहचान पत्र पांच दिन का परमिट लेकर ठहरी महिला ने वन विभाग की 20 हजार रुपये की देनदारी न देकर वीरवार को पुलिस, वन विभाग और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के सामने रेस्ट हाउस छोड़ा।
विज्ञापन

महिला ने इस दौरान कहा कि 48 घंटे में मेरे खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए थी, लेकिन 40 दिन हो गए अभी भी केस नहीं हुआ। इस पर काफी देर गहमागहमी मचा रहा। महिला हाई प्रोफाइल बातें करके वन विभाग पुलिस और जो भी उसके सामने जाए उनको डरा देतीं थीं। आरोप है कि वन विभाग के लिए इस महिला ने 40 दिन नाक में दम करके रख दिया था। वीरवार को प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों के एकत्र होने के बाद महिला ने रेस्ट हाउस छोड़ा। जब विभाग ने पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया और रेस्ट हाउस छोड़ चली गई।
विज्ञापन

नाचन वन मंडल के तहत आने वाले फॉरेस्ट रेस्ट हाउस चेलचौक में एक महिला ने बीते 40 दिन से कब्जा कर रखा था। यह महिला रेस्ट हाउस के सेट नंबर एक में बीती 16 सितंबर से रुकी हुई थी। महिला ने यहां पांच दिन की बुकिंग करवाई थी, लेकिन उसके बाद यह यहां से जाने का नाम ही नहीं ले रही थी। विभाग को रेस्ट हाउस का यह कमरा खाली करवाना इतना मुश्किल हो गया था कि पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी पड़ गई। महिला खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील बताती और राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से नीचे बात ही नहीं करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी हेडक्वार्टर देवराज ने बताया कि विभाग की तरफ से शिकायत मिली थी। महिला ने वन विभाग का कमरा खाली कर दिया है।
डीएफओ नाचन एसएस कश्यप ने बताया कि महिला रेस्ट हाउस में नियमों के विपरीत रह रही थीं। इसलिए संबंधित बीट के फॉरेस्ट गार्ड द्वारा इस संदर्भ में पुलिस को शिकायत दी थी। वीरवार शाम महिला ने रेस्ट हाउस का कमरा खाली कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed