फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   weather

फिर बढ़ी लोगों की दुश्वारियां, जान जोखिम में डाल स्कूल पहुंचे बच्चे

Wed, 24 Aug 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
weather
मंडी के चारैहारघाटी में मूसलाधार बारिश के बाद जान जोखिम में डालकर स्कूल जातीं छात्राएं। संवाद - फोटो : Mandi
पधर (मंडी)। मंडी जिला की चौहारघाटी में मूसलाधार बारिश से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। फियुंनगलू-धरमेहड़-सुधार और सिल्हबुधानी मार्ग बाधित हो गया है। दोपहर बाद लोक निर्माण विभाग ने तियुनपुल के पास क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक कर मार्ग भरयाण गला तक बहाल कर दिया है। आगे का मार्ग बहाल करने के लिए मशीनरी तैनात की गई है।
विज्ञापन

सिल्हबुधानी पंचायत के कुंगड़ गांव के विद्यार्थी भूस्खलन के चलते बंद हुए रास्ते को जान जोखिम में पार कर सुधार स्कूल पहुंच रहे हैं। करसेहड़ के पास सड़क धंसने से कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। जीप के साथ रस्सी से बांधकर वाहन निकाले गए हैं। सिल्हबुधानी ग्रामण सड़क में पेड़ गिरने से एक टिपर को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

दगवाण नाला के पास पहाड़ी से भूस्खलन और चट्टानें गिरने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। यहां दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल हो गया है।
उधर, सुधार के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन को भी खतरा बना हुआ है। यहां डंगा गिरने से सड़क बंद हो गई है। सुधार पंचायत प्रधान निशा ठाकुर ने बताया कि नुकसान के बारे में राजस्व अधिकारी को अवगत कराया गया है, वहीं प्रशासन को भी इसकी सूचना दी गई है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश से जगह-जगह नुकसान होने से लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग उपमंडल झटिंगरी के सहायक अभियंता रूप चंद ठाकुर ने कहा कि फियुंनगलू-धरमेहड़-सुधार मार्ग भारी बरसात से जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त हुआ है। भरयाण गला तक बहाल कर दिया गया है। इससे आगे मशीनरी जुटी हुई है। मौसम साफ रहा तो वीरवार देर शाम तक मार्ग बहाल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed