{"_id":"4273fd2e03f528cbaa14748f2dc9d6ef","slug":"water-sample-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने मंडी शहर में भरे पानी के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने मंडी शहर में भरे पानी के सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो मंडी।
Updated Fri, 29 Jan 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडी शहर के विभिन्न भागों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन पेयजल सैंपल भरे। जिन्हें विभागीय लैब में जांचा जाएगा। वहीं, जिला के अन्य भागों से भी तीन पेयजल सैंपल भरे गए हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने सभी बीएमओ को निर्देश दिए हैं कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, पेयजल स्टोरेज टैंक आउटलेट से पेयजल सैंपल भरें और जांच के लिए भेजें, ताकि पेयजल स्वच्छता जांची जा सके।
पेयजल जांच के लिए अब मिले सैंपल लैब रिपोर्ट में पास पाए गए हैं। वहीं, रोजाना पेयजल सैंपल भरने की प्रक्रिया जारी है। सीएमओ मंडी डा. देशराज शर्मा ने बताया कि मंडी शहर में पेयजल के तीन सैंपल भरे गए हैं, जिन्हें लैब में जांच के लिए भेजा जा रहा है। लैब रिपोर्ट के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
विज्ञापन
कांगणीधार प्लांट में सही मिली व्यवस्थाएं
आईपीएच विभाग के ट्रीटमेंट प्लांट कांगणीधार में जायजा लेनी पहुंची अमर उजाला की टीम ने सभी व्यवस्थाएं सही पाईं। कांगणीधार में 22.63 लाख के रॉ वाटर टैंक में ब्यास नदी का पानी इकट्ठा किया जाता है। जिसे विभिन्न प्रक्रियाओं के बाद स्वच्छ बनाया जाता है। ट्रीटमेंट प्लांट में सभी मशीनरी सही पाई गई।
विज्ञापन
वहीं, ट्रीटमेंट प्लांट में प्योर वाटर टैंक में ब्लीचिंग पाउडर डोज, टैंक क्लीनिंग डेट समेत अन्य आवश्यक जानकारियां भी अंकित हैं, ताकि शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल मिल सके। रोजाना आईपीएच विभाग मंडी शहर में विभिन्न भागों से उपभोक्ताओं से नल से सात सैंपल भरकर जांच करवा रहा है।