{"_id":"68924f6923ced8f18806c6b6","slug":"water-power-department-suffered-a-loss-of-rs-31-crore-mandi-news-c-90-1-mrt1064-164945-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जल शक्ति विभाग को 31 करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जल शक्ति विभाग को 31 करोड़ का नुकसान
विज्ञापन
मंडी पंडोह के बीच एनएच पर आया जागर नाले का पानी। स्रोत जागरूक पाठक
मंडी। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने कहा कि मंडी जिले में पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सड़क, पेयजल और विद्युत आपूर्ति सहित अन्य बुनियादी ढांचे को व्यापक रूप से क्षति पहुंची है।
अपूर्व देवगन ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के मंडी वृत्त में ही पिछले 24 घंटों में लगभग 23 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। क्षतिग्रस्त सड़कों की बहाली के लिए 158 मशीनरी तैनात की गई है। प्रभावित क्षेत्रों में बंद पड़ी 270 सड़कों में से 73 मंगलवार सायं तक बहाल कर दी गई हैं। लोक निर्माण विभाग को अभी तक 417 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो गया है। धर्मपुर वृत्त के तहत 35 सड़कें प्रभावित हुई हैं, जिनमें से 12 बहाल कर ली गई हैं।
उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है। पिछले 24 घंटों में 491 पेयजल योजनाएं, 57 सिंचाई योजनाएं, पांच मल निकासी सहित कुल 555 योजनाएं बाधित हुई हैं। इससे विभाग को लगभग 31 करोड़ रुपये का नुकसान आरंभिक तौर पर आंका गया है। पेयजल योजनाओं की आंशिक बहाली के लिए ढाई हजार से अधिक राहत कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के ऑपरेशन सर्किल मंडी के बुनियादी ढांचे को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, लगभग 2.20 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 750 वितरण ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं, जिनमें से तीन ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अतिरिक्त सात किलोमीटर हाई टेंशन लाइन और 14 किलोमीटर लो टेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। भूस्खलन और बाढ़ के कारण 40 विद्युत पोल उखड़ गए हैं या पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। संवाद