फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Water level of Beas river increased due to release of water from Larji Dam

Mandi News: लारजी डैम से पानी छोड़ने पर बढ़ा ब्यास नदी का जलस्तर

Mon, 01 Jul 2024 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
Water level of Beas river increased due to release of water from Larji Dam
लारजी डैम से पानी छोडे जाने पर बढ़ा हुआ ब्यास का जल स्तर, जहां जान खतरे में डालकर सेल्फी लेते ल
उफनती ब्यास किनारे जान हथेली पर रख कर सेल्फी ले रहे लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। लारजी पन विद्युत परियोजना के डैम की सफाई को लेकर छोड़े गए पानी से ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में पंडोह बांध से नीचे मंडी शहर तक लोग उफनती नदी के किनारों पर जान हथेली पर रख कर अठखेलियां करते हुए सेल्फी ले रहे हैं।

वहीं, युवा गर्मी से निजात पाने के लिए ब्यास नदी में उतर रहे हैं। ऐसे में इन लोगों को नदी किनारे देख अन्य लोग भी देखादेखी पानी के पास पहुंच कर अठखेलियां करते देखे जा सकते हैं। हालांकि परियोजना प्रबंधन, जिला प्रशासन ने नदी किनारों पर जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। जिला प्रशासन और परियोजना प्रबंधन की ओर से जारी अधिसूचना और अलर्ट के बाद भी लोग नदी किनारे जाने से परहेज नहीं कर रहे। इन लोगों को रोकने व कार्रवाई करने को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। सोमवार को मंडी शहर के पंचवक्त्र मंदिर के समीप ब्यास नदी में कुछ नौनिहाल और कुछ महिलाओं को देखा गया। कुछ प्रवासी नौनिहाल गर्मी की तपिश से बचने के लिए नदी में तैरते देखे गए। पंचवक्त्र मंदिर पहुंच रहे अन्य युवा भी नदी में उतरकर अठखेलियां कर रहे हैं। हालांकि मंदिर में तैनात पुजारी की ओर से इन युवाओं को नदी में जाने से रोका भी गया, लेकिन फिर भी लोग नदी में उतर रहे हैं। एसडीएम सदर ओमकांत ठाकुर का कहना है कि लारजी डैम में सिल्ट निकासी को लेकर डैम से पानी छोड़ा गया है। ऐसे में अलर्ट के चलते लोगों को ब्यास नदी किनारे न जाने की अपील की गई है। जागरूकता के लिए जगह जगह चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। लोगों को खुद भी जिम्मेदारी समझनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed