{"_id":"68d4383515c41d06470d1ff8","slug":"water-leakage-in-the-sanctum-sanctorum-of-the-ancient-baba-balkarupi-temple-mandi-news-c-90-1-ssml1045-170822-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: प्राचीन मंदिर बाबा बालकरूपी के गर्भगृह में हो रहा पानी का रिसाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: प्राचीन मंदिर बाबा बालकरूपी के गर्भगृह में हो रहा पानी का रिसाव
Thu, 25 Sep 2025 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 25 Sep 2025 06:49 AM IST
विज्ञापन
बालकरूपी स्थित प्राचीन मंदिर बाबा बालकरूपी के जीर्णोद्धार के संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते
जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्राचीन मंदिर बाबा बालकरूपी के गर्भगृह में हो रहे पानी के रिसाव और भवन की बदहाली पर ग्रामीणों ने रोष जताया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई अमल पर लाने का आग्रह किया है।
ग्रामीण संजीव गुलेरिया, रूपेश सैन, सुनील कुमार, विनोद, ज्ञान चंद का कहना है कि मंदिर के जीर्णोद्धार के कार्यों में बरती जा रही ढील के चलते ऐतिहासिक धरोहर के अस्तित्व पर खतरा मंडराना शुरू हो गया है। मंदिर के प्रवेश द्वार में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक जानकारियों का अभाव भी बना हुआ है।
मुख्य भंडारण स्थल में रखा अनाज भी लापरवाही की भेंट चढ़ रहा है। इससे बालकरूपी गांव के बाशिंदों के साथ मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंच रहे भक्तों में भी रोष है।
विज्ञापन
बुधवार को एसडीएम कार्यालय में पहुंचे ग्रामीणों ने एक हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भी एसडीएम मनीश चौधरी को सौंपकर मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यों में तेजी लाने की मांग उठाई।
वहीं बाबा बालकरूपी मंदिर में दशकों पुराने धूणे के लिए लकड़ी की पुख्ता व्यवस्था, पीने के पानी की सुविधाओं में विस्तार और भवन की बदहाली पर आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई।