फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   water crisis in tihra

बरसात में टिहरा क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों में जल संकट

Fri, 15 Jul 2016 07:01 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 15 Jul 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
water crisis in tihra
पानी

टिहरा (मंडी)। क्षेत्र की छह पंचायतों की बीस हजार की आबादी बरसात के मौसम में जल संकट से जूझ रही है। हालात यह है कि गत पिछले 15 दिनों से आधा दर्जन पंचायतों में पेयजल सप्लाई ठप है। यह पहली बार नहीं हुआ है कि विभाग की मुख्य लाइन की पाइपें बरसात में टूटी हों। हर बरसात में इन पंचायतों के बाशिंदों को यह समस्या पेश आती है। बावजूद इसके विभाग समस्या का लंबे अरसे से समाधान नहीं कर पाया है। जिस कारण लोगों को हर बरसात में पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है।

विज्ञापन



बरसात की पहली भारी बारिश होते ही कांढापतन अवाहदेवी पेयजल योजना दम तोड़ देती है। यह सिलसिला गत दो सालों से जारी है। पिछले 15 दिनों से क्षेत्र की टिहरा कोट, ग्रयोह, चोलथरा, सघोट, बसंतपुर पंचायतों में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। विभाग का कहना है कि कांढापतन के नजदीक मेन पाइपें टूटने से समस्या पेश आ रही है। छह पंचायतों के प्रधानों सुरेंद्र पठानिया, यश पठानिया, रमेश चंद, विनोद ठाकुर, पवन कुमार, विजय कुमार तथा संजीव कुमार और ग्रामीणों में राजेश कुमार, विनय कुमार, सुनील कुमार, विनोद कुमार, युद्धवीर सिंह, प्रकाश चंद, भूप सिंह, अमृत लाल, लाल सिंह, दीपक कुमार, रमेल सिंह, तिलक राज, राज कुमार, हरि सिंह, कंवर सिंह, किशोरी लाल का कहना है कि बरसात शुरू होते ही हर साल पेयजल पाइपें टूट जाती हैं। विभाग नौ माह तक समस्या के समाधान का कोई प्रयास नहीं करता है। जब बरसात शुरू हो जाती है, तब आनन-फानन में पाइपों की मरम्मत कार्य करने लगता है।
विज्ञापन


विभागीय लेटलतीफी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उधर, विभाग के सहायक अभियंता एसके शर्मा ने कहा कि मेन पाइपें टूटने से समस्या आई है। जल्द ही पाइपों को जोड़कर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed