फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Water crisis in Mandi due to rain, main pipeline damaged in Sakor

Mandi News: बारिश से मंडी में फिर पानी का संकट, सकोर में मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त

Wed, 06 Aug 2025 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 06 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in Mandi due to rain, main pipeline damaged in Sakor
ऊहल पेयजल योजना से  मंडी शहर को आने वाली मुख्य लाइन सकोर के पास क्षतिग्रस्त होने के बाद मरम्मत - फोटो : संवाद
मंडी। भारी बारिश ने एक बार फिर मंडी शहर में पेयजल संकट खड़ा कर दिया है। ऊहल पेयजल योजना की 20 इंच व्यास की मुख्य पाइपलाइन सोमवार रात सकोर सहित कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। इससे मंगलवार सुबह से पूरे शहर में जलापूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन

सकोर में पाइपलाइन को भारी नुकसान हुआ है। जल शक्ति विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर तैनात हैं, लेकिन लगातार बारिश के कारण मरम्मत कार्य में दिक्कत आ रही है। विभाग ने मंगलवार रात एक बजे तक पाइपलाइन को दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा है। मौसम अनुकूल रहा तो बुधवार शाम तक जलापूर्ति बहाल हो सकती है।
विज्ञापन

इसी बीच ब्यास नदी से आने वाली 450 एमएम की पाइपलाइन भी आरडी इंडस्ट्रीज के पास भूधंसाव के कारण टूट गई है। मंगलवार को उफान पर आए बिनसु नाले में कई पाइप बह गए। कई जगहों पर कर्मचारी जान जोखिम में डाल कर मरम्मत में जुटे हैं। कुछ कर्मी इस दौरान घायल भी हुए हैं। 29 जुलाई की आपदा के बाद तीन अगस्त तक भी शहर में जल संकट बना रहा था। अब हालात फिर से उसी ओर बढ़ते दिख रहे हैं। जेल रोड समेत कई क्षेत्रों में अभी तक नियमित जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

90 फीसदी पाइपलाइन मरम्मत का कार्य पूर्ण
आपदा प्रभावित जेल रोड, कल्याण धाम आश्रम, तुंगल कॉलोनी और अस्पताल क्षेत्र में जल शक्ति विभाग ने 90 प्रतिशत पाइप मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया है। लाल कोठी टैंक के लिए जंगल में बड़ी एचडीपी पाइपलाइन बिछाई गई है। क्षेत्रीय अस्पताल के लिए बिजनी स्रोत से जल उठान शुरू हो गया है। नर्सिंग हॉस्टल और अन्य क्षेत्रों की पाइपलाइनों को भी दुरुस्त कर दिया गया है। मंगलवार को 35 टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की गई। टैंकर पहुंचते ही वार्डों में लंबी कतारें लग गईं। पैलेस कॉलोनी के कुछ क्षेत्रों में नौ दिन बाद जलापूर्ति बहाल हुई।

....
मुख्य पाइपलाइन के सकोर में क्षतिग्रस्त होने से शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। बहाली को लेकर युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। यदि मौसम सहयोग करे तो बुधवार शाम तक जलापूर्ति बहाल हो सकती है। -प्रवीण गुप्ता, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed