फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Watchman found in a strature in Ladbhadol Hospital

लडभड़ोल अस्पताल में नशे की हालत में मिला चौकीदार

Thu, 14 Apr 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Watchman found in a strature in Ladbhadol Hospital
लडभड़ोल (मंडी)। सिविल अस्पताल लडभड़ोल के चौकीदार को नशे की हालत में उसके दोस्त स्ट्रेेचर पर छोड़कर रफूचक्कर हो गए। स्टाफ ने समझा कि कोई गंभीर केस है। वे स्ट्रेचर के पास पहुंचे। चेक करने पर अस्पताल का चौकीदार निकला।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद स्टाफ ने इसकी सूचना वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को दी। मामले पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच बैठा दी है। जानकारी के अनुसार देर रात अस्पताल परिसर में किसी वाहन की आवाज सुनने पर ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक और स्टाफ नर्स ने देखा कि वाहन से तीन युवक किसी को उतार कर स्ट्रेचर पर लेटा कर चले गए।
विज्ञापन

हादसे में किसी के घायल होने का अंदेशा देखते हुए स्टाफ तुरंत स्ट्रेचर के पास पहुंचा। जांच करने पर वह चौकीदार निकला जो बेहोशी की हालत में था।
इस पर एसएमओ को सूचना दी। एसएमओ डॉ. रोहित चौहान ने बताया कि जांच शुरू कर दी है। सूचना खंड चिकित्सा अधिकारी को भी दे दी है। खंड चिकित्सा अधिकारी अरुणा कुमारी ने बताया कि शिकायत मिल गई है। जांच की जा रही है। पहले भी इस तरह की शिकायत मिल चुुुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed