फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Warning of agitation issued over the ignoring of demands.

Mandi News: मांगों की अनदेखी पर दी आंदोलन की चेतावनी

Fri, 25 Sep 2026 06:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Warning of agitation issued over the ignoring of demands.
धर्मपुर/टिहरा (मंडी)। टिहरा क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांगों के संबंध में हिमाचल किसान सभा ने आंदोलन की चेतावनी दी है। सभा की क्षेत्रीय कमेटी ने बुधवार को एसडीएम धर्मपुर को ज्ञापन सौंपकर टिहरा में पूर्ण तहसील और धाड़ता क्षेत्र के लिए अलग ब्लॉक बनाने की मांग उठाई। सभा ने चेताया कि मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

खंड संयोजक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में टिहरा के निर्माणाधीन अस्पताल भवन का इसी साल लोकार्पण और हैंडओवर करने, विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति, एक्सरे, लैब और एंबुलेंस सुविधा शुरू करने की मांग की गई। अस्पताल तक जाने वाले लिंक रोड को एक सप्ताह के भीतर बहाल करने का अल्टीमेटम भी दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में पूर्ण तहसील की मांग पर किसान सभा और क्षेत्र के लोगों ने 65 दिन तक भूख हड़ताल की थी। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने तहसील बनाने के वादे किए, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई। अब सभा फिर आंदोलन की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये से बने अस्पताल भवन का लोकार्पण नहीं हुआ है। लिंक रोड की खराब हालत के कारण मरीजों को अस्पताल के प्रवेश द्वार तक वाहन सुविधा नहीं मिल रही है। सभा ने स्कूल में रिक्त पद भरने, सीबीएसई बोर्ड से जोड़ने, लाइब्रेरी और खेल मैदान बनाने, टिहरा-चंडीगढ़ सीधी बस सेवा शुरू करने तथा धर्मपुर के लिए नियमित बसें चलाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed