फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ward member dies after falling into a gorge.

Mandi News: वार्ड सदस्य की खाई में गिरने से मौत

Tue, 08 Sep 2026 03:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 03:50 AM IST
विज्ञापन
Ward member dies after falling into a gorge.
करसोग (मंडी)। क्षेत्र में बंदरों को खेत से भगाने गए 46 वर्षीय वार्ड सदस्य की खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सोम कृष्ण निवासी गांव नेहल तहसील करसोग के रूप में हुई है। वह ग्राम पंचायत ताबण के चेवरी वार्ड नंबर चार के वार्ड सदस्य भी थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोम कृष्ण रविवार शाम करीब छह बजे घर से खेतों में बंदरों को भगाने के लिए निकले थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। सोमवार को रिश्तेदार डागू राम ने नेहल नाला में उन्हें ढांक से करीब 250 मीटर नीचे खाई में मृत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव काे अपनी सुपुर्दगी में लिया। पुलिस को मृतक के सिर, दोनों बाजुओं, बाएं कान समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान मिले। मृतक के परिजनों ने मौत को लेकर किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि बंदरों को भगाते समय सोम कृष्ण का पैर ढलान पर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होंगे। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed