फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mother's name incorrectly recorded in school records will be changed.

Mandi News: स्कूल रिकॉर्ड में गलत दर्ज मां का नाम बदलेगा

Tue, 08 Sep 2026 03:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 03:57 AM IST
विज्ञापन
Mother's name incorrectly recorded in school records will be changed.
मंडी। शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में मां का नाम गलत दर्ज होने के मामले में मंडी की वरिष्ठ सिविल जज अदालत ने छात्र के पक्ष में फैसला सुनाया है। अदालत ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को छात्र के प्रमाणपत्रों में उसकी मां का नाम लता देवी के बजाय निर्मला देवी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मामला औट तहसील के सरोआ गांव निवासी लविश ठाकुर का है। लविश ने अदालत में याचिका दायर कर बताया कि उसके शैक्षणिक रिकॉर्ड और प्रमाणपत्रों में मां का नाम गलत तरीके से लता देवी दर्ज हो गया है, जबकि उनका सही नाम निर्मला देवी है। जन्म प्रमाणपत्र में भी मां का नाम निर्मला देवी दर्ज है।
विज्ञापन

अदालत में लविश ने स्वयं गवाही दी और मैट्रिक, जमा दो, मां के मैट्रिक प्रमाणपत्र और जन्म प्रमाणपत्र के अलावा अपना जन्म प्रमाणपत्र साक्ष्य के तौर पर पेश किया। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मामले में कोई पैरवी नहीं की गई और अदालत ने उसे एकतरफा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने कहा कि लविश का दावा रिकॉर्ड पर उपलब्ध दस्तावेजों से साबित होता है। जन्म प्रमाणपत्र भी मां के सही नाम की पुष्टि करता है। अदालत ने माना कि शैक्षणिक रिकॉर्ड में एकरूपता होना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो। छात्र की नाबालिग अवस्था में अभिभावकों की ओर से हुई गलती का खामियाजा उसे नहीं भुगतना चाहिए।

कोर्ट ने निर्देश दिए कि फैसले की प्रति, मूल प्रमाणपत्र जमा करने और निर्धारित शुल्क का भुगतान करने के बाद बोर्ड सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और अंकतालिकाओं में मां का नाम निर्मला देवी दर्ज करे। नए प्रमाणपत्रों में बदलाव की तारीख भी दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। दोनों पक्षों को अपने-अपने खर्च वहन करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed