{"_id":"59134ff24f1c1b2034850aa7","slug":"volvo-bus-start-in-sarkaghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से सरकाघाट से दिल्ली शुरू होगी वोल्वो बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से सरकाघाट से दिल्ली शुरू होगी वोल्वो बस सेवा
मंडी
Updated Wed, 10 May 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट से दिल्ली तक वोल्वो बस चलाने की लोगों की मांग पूरी हो गई है। एचआरटीसी वीरवार से इस बस सेवा को शुरू करने जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं से लैस वोल्वो बस का दिल्ली तक का किराया 1084 रुपये रखा गया है। जबकि जाहू से दिल्ली 1025 रुपये में पहुंचा जा सकेगा। इस बस सेवा के शुरू होने से लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा। दिल्ली तक वोल्वो चलाने की मांग लोग लंबे अरसे से कर रहे थे।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार ने कहा कि बस सरकारघाट से शाम छह बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। सुबह पांच बजे बस दिल्ली पहुंचेगी। जबकि दिल्ली से शाम 08:30 पर बस सरकाघाट के लिए रवाना होगी और सुबह सात बजे पहुंचेगी। इसके अलावा घुमारवी से 936, बिलासपुर से दिल्ली तक के 873 रुपये किराया लगेगा। बस पूरी तरह से एसी होने के साथ मोबाइल चार्जर, हर सीट पर एलईडी टीवी, जीपीआरएस से जुड़ी होगी। बस को महप्रबंधक एचके गुप्ता हरी झंडी दिखाकर वीरवार शाम रवाना करेंगे।
विज्ञापन