फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Volunteers trained in disaster management

Mandi News: स्वयंसेवकों को आपदा बचाव का दिया प्रशिक्षण

Tue, 20 Jan 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Volunteers trained in disaster management
सरकाघाट (मंडी)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के सौजन्य से उपमंडल सरकाघाट में पांच दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को प्राथमिक चिकित्सा एवं स्ट्रेचर नॉट्स विषय पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। गृहरक्षक विभाग सरकाघाट से आए कंपनी कमांडर मेहर चंद तथा प्लाटून कमांडर राजीव कुमार ने उपमंडल सरकाघाट की विभिन्न पंचायतों से आए 32 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को प्राथमिक चिकित्सा एवं स्ट्रेचर लेंसिंग की विस्तृत और व्यावहारिक जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान आपदा की स्थिति में घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर के माध्यम से सीधा और तिरछा उठाने की विधियों को विभिन्न नॉट्स के प्रयोग से सरल ढंग से समझाया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में प्लाटून कमांडर राजीव कुमार, उनके सहयोगी दीनानाथ सहित विभिन्न पंचायतों से आए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed