फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand to shift the BMO office to Baldwara

Mandi News: बीएमओ कार्यालय को बलद्वाड़ा शिफ्ट करने की मांग

Tue, 06 Oct 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Demand to shift the BMO office to Baldwara
सरकाघाट (मंडी)। नबाही वार्ड के पूर्व जिला परिषद सदस्य मुनीष शर्मा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की चार पंचायतों चौक ब्राड़ता, रोपड़ी, परसदा हवाणी और झंझैल के बीएमओ कार्यालय को संधोल से बलद्वाड़ा और सीडीपीओ कार्यालय को धर्मपुर से सरकाघाट शिफ्ट किया जाए। वर्ष 2007 से सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा होने के बावजूद इन पंचायतों के कार्यालय अन्य क्षेत्रों में होने से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने परसदा हवाणी के कंगर कोठी में किराए के भवन में चल रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए दान की गई भूमि पर जल्द बजट जारी कर भवन निर्माण करवाने और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत लटकी लिफ्ट सिंचाई स्कीम का काम तुरंत शुरू करवाने की भी मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed