फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers upset over four lane manufacturing company

Mandi News: फोरलेन निर्माता कंपनी पर बिफरे ग्रामीण

Sun, 17 Nov 2024 10:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset over four lane manufacturing company
मंडी। नारला-मंडी फोरलेन का कार्य कर रही कंपनी पर स्थानीय लोगों ने तानाशाही का आरोप लगाया है। लोगों ने कहा कि घरों और गोशालाओं को जबरदस्ती खाली करवाया जा रहा है। कंपनी के अड़ियल रवैये से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को कुन्नू में हिमाचल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन एवं मनरेगा मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव पवन कुमार के नेतृत्व में बैठक की।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि फोरलेन निर्माण कंपनी स्थानीय लोगों को विश्वास में लिए बिना काम कर रही है। बिना पूछे श्मशानघाट उखाड़े जा रहे हैं। घराट, सिंचाई कूहलें और पेयजल स्रोत, रास्ते, सड़कें उखाड़ दी हैं। नारला में श्मशानघाट को उखाड़ने पर भी लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्माणाधीन कंपनी से मांग की है कि वह स्थानीय लोगों को साथ लेकर जल्द श्मशानघाट का निर्माण करे।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश सचिव पवन कुमार और प्रदेश उपप्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को जमीन का मुआवजा कम मिलने पर वकीलों की ओर से उन्हें ज्यादा पैसे दिलाने का आश्वासन देकर 50 से एक लाख रुपये ऐंठे जा रहे हैं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे किसी के झांसे में न आएं। यूनियन बिना पैसे लिए गरीबों की लड़ाई लड़ेगी। बैठक में निर्णय लिया कि कंपनी के अड़ियल रवैये को देखते हुए मंगलवार को द्रंग के नौ मील में बैठक की जाएगी। बैठक में कंपनी की लापरवाही और तानाशाही रवैये के विरोध में संघर्ष को तेज करने और उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed