फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers of Sanyardh said, ward should be taken out of MC area

Mandi News: सन्यारढ के ग्रामीण बोले, एमसी क्षेत्र से बाहर किया जाए वार्ड

Fri, 29 Nov 2024 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Sanyardh said, ward should be taken out of MC area
मंडी। बैहना, दौंधी, नेला वार्ड के बाद अब सन्यारढ वार्ड को भी नगर निगम के दायरे से बाहर के लिए लोग लामबंद हो गए हैं। शुक्रवार को सन्यारढ वार्ड के लोगों ने पार्षद के साथ मिल कर नगर निगम कार्यालय में अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लोगों ने उनके क्षेत्र को नगर निगम से बाहर करने की मांग की है।
विज्ञापन

बल्ह क्षेत्र से छिटक कर नगर निगम का हिस्सा बने बैहना और दौंधी वार्ड के लोग शुरू से ही नगर निगम में शामिल करने का विरोध कर रहे हैं। दोनों वार्डों के लोगों ने मुख्यमंत्री से लेकर शहरी विकास मंत्री को ज्ञापन सौंप कर वार्ड को निगम के दायरे से बाहर करने के लिए आवाज बुलंद कर रखी है। दो रोज पूर्व नेला वार्ड के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनके क्षेत्र में विकास कार्य न होने पर रोष जताते हुए निगम के दायरे से बाहर करने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अब सन्यारढ वार्ड के लोगों ने निगम कार्यालय में पहुंच कर उनके क्षेत्र को बाहर करने के लिए ज्ञापन सौंपा है। स्थानीय निवासी नर्बदा चौहान, देवेंद्र कुमार, अरविंद कुमार ने बताया कि लोग शुरू से ही एमसी क्षेत्र में शामिल करने का विरोध कर रहे हैं। निगम की ओर से गृहकर और अन्य टैक्स वसूलने की तैयारी की जा रही है। जब से उनके क्षेत्र को नगर निगम में शामिल किया गया है, विकास कार्यों को ग्रहण लग गया है। अगर उनके क्षेत्र को नगर निगम के दायरे से बाहर नहीं किया जाता तो आने वाले समय में चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही बड़ा आंदोलन शुरू करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
नगर निगम के सन्यारढ वार्ड के लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा है। प्रतिनिधिमंडल ने उनके क्षेत्र को नगर निगम के अधिकार क्षेत्र से बाहर करने की मांग की है।
-विजय कुमार, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम मंडी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed