{"_id":"67a657dc6ebbc6f1f406edbd","slug":"villagers-caught-youth-taking-drugs-one-ran-away-mandi-news-c-90-1-ssml1045-147333-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ग्रामीणों ने नशा करते दबोचे युवक, एक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ग्रामीणों ने नशा करते दबोचे युवक, एक भागा
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह घाटी की कठियाल पंचायत में शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों ने कुछ युवकों को नशा करते दबोच लिया। इस दौरान एक युवक मौके का फायदा उठाकर भाग गया।
ग्रामीणों की सूचना के बाद गागल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इन युवकों के कब्जे से कोई नशा सामग्री नहीं मिली है। पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर भागे युवक के घर तलाशी ली गई है, लेकिन यहां भी पुलिस को कुछ नहीं मिला । पुलिस ने छानबीन के बाद युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा। उधर, नशे के सेवन को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है।
यही वजह है कि ग्रामीण अब खुद ही कार्रवाई करने के जुट गए हैं। ग्रामीणों ने पकड़े युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकलने का पाठ पढ़ाया। वहीं, पूर्व पंचायत प्रधान बलराज ने बताया कि नशे के खिलाफ ग्रामीण लामबद्ध हो रहे हैं। युवा पीढ़ी को बर्बाद होने नहीं दिया जाएगा। भविष्य में भी नशे को लेकर सख्ती बरती जाएगी।