{"_id":"6706d023fe85bf535407de34","slug":"vikramaditya-singh-opened-office-due-to-fear-of-his-defeat-jamwal-mandi-news-c-90-1-ssml1045-137579-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रमादित्य सिंह ने अपनी हार के डर से खोला कार्यालय : जम्वाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्रमादित्य सिंह ने अपनी हार के डर से खोला कार्यालय : जम्वाल
Thu, 10 Oct 2024 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 10 Oct 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
राकेश जम्वाल।
मंडी। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी में अपनी हार के डर से खोला कार्यालय खोला है। वह नगर निगम मंडी में अपना कार्यालय खोलना चाहते थे, लेकिन मंत्री होने के बावजूद वह अपना कार्यालय नहीं खोल पाए। इसलिए उन्होंने अपना निजी कार्यालय खोला।
मंडी में जारी बयान में राकेश जम्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों में तालमेल की कमी है। ऐसे में इस सरकार का भगवान ही मालिक है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। सड़कों की हालत खराब है। इस बीच विक्रमादित्य जनता को भ्रमित करने के लिए कार्यालय खोल रहे हैं। आज दिन तक तो विक्रमादित्य सिंह ने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए खुला दरबार नहीं लगाया, लेकिन हरियाणा में कांग्रेस की हार के बाद अगले चुनावों में अपनी हार के डर से कार्यालय खोला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अधिकतर सड़कों में नालियां तक नहीं हैं। जिस कारण बरसात में सभी सड़कें उखड़ गई हैं। इस सरकार ने जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है। अब कार्यालय के नाम पर मंडी लोकसभा की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। आज हिमाचल की जनता कांग्रेस सरकार से अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।