{"_id":"6af85b8c7ecd4482e6001292","slug":"vijay-warriors-won-the-first-match-by-64-runs-mandi-news-c-90-1-ssml1045-221524-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: विजय वॉरियर्स ने 64 रन से जीता पहला मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: विजय वॉरियर्स ने 64 रन से जीता पहला मुकाबला
विज्ञापन
रतवान लाइट हाउस घुमारवीं को दी शिकस्त, नीरू भारद्वाज बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। डैहर प्रीमियर लीग सीजन-14 का आगाज रोमांचक क्रिकेट मुकाबले के साथ हुआ। डैहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्रांगण में शनिवार को डैहर प्रीमियर क्रिकेट लीग (डीपीएल) सीजन-14 का शुभारंभ हुआ। आगामी दो महीने तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 12 टीमें खिताब के लिए आपसी मुकाबला करेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि किया। डीपीएल स्पोर्ट्स क्लब के प्रबंध अध्यक्ष राजकुमार शर्मा और खिलाडिय़ों ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर उन्हें शॉल, टोपी व स्मृति चिह्न भेंट किया।
पहले ही मैच में विजय वॉरियर्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए रतवान लाइट हाउस घुमारवीं को 64 रन से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। डैहर मैदान में खेले गए मुकाबले में विजय वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 175 रन बनाए।
विजय वॉरियर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभालते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इरशाद ने 26 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। कमल (जैमी) ने महज 14 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 28 रन ठोके, जबकि जीतू ने 12 गेंदों में 27 रन की तेजतर्रार पारी खेली। नवीन ठाकुर ने 18 और कप्तान जसवीर सिंह ने 12 रन का योगदान दिया। रतवान लाइट हाउस की ओर से दीपक सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 13 रन देकर चार विकेट हासिल किए। अमित शर्मा ने तीन और आशीष चौहान राजपूत ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन
176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रतवान लाइट हाउस की टीम विजय वॉरियर्स के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सकी। टीम 15.4 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। एक समय टीम की हालत बेहद खराब हो गई थी और 32 रन के स्कोर पर सात विकेट गिर चुके थे। इसके बाद अजय ठाकुर ने 31 और राजेश जम्वाल ने नाबाद 28 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी भी की लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।
विजय वॉरियर्स की ओर से शिव लाल शर्मा और नीरू भारद्वाज ने तीन-तीन विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। नवीन ठाकुर ने दो और कप्तान जसवीर सिंह ने एक विकेट हासिल किया। शानदार गेंदबाजी के लिए नीरू भारद्वाज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।