फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Vigilance team engaged in scanning thousands of pages of 1393 tenders

Mandi News: 1393 टेंडरों के हजारों पन्नों को खंगालने में जुटी विजिलेंस टीम

Sat, 11 Jan 2025 04:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 11 Jan 2025 04:05 PM IST
विज्ञापन
Vigilance team engaged in scanning thousands of pages of 1393 tenders
मंडी। जल शक्ति विभाग बग्गी कार्यालय के 1393 टेंडर के रिकॉर्ड को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) विस्तार से खंगाल रहा है। हजारों की संख्या में मिले पन्नों का अवलोकन कर संदिग्ध टेंडरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल अभी तक मामले में विजिलेंस के हाथ कुछ खास तथ्य नहीं लग पाए हैं।
विज्ञापन

तथ्य जुटाने के लिए विजिलेंस मशक्कत कर रही है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त दस्तावेज भी मंगवाए जा सकते हैं। इस मामले में जरूरत पड़ने पर तत्कालीन अधिकारी को भी जांच में शामिल कर सकती है। टेंडर में धनराशि से जुड़े तथ्यों को जांचा जा रहा है। जांच पड़ताल में आरोपों की सत्यता सामने आती है तो विजिलेंस आगामी कार्रवाई करेगी। इस मामले में प्रदेश सरकार से विस्तृत जांच की अनुमति के बाद विजिलेंस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि सुंदरनगर के एक ठेकेदार ने राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो शिमला को जल शक्ति विभाग मंडल कार्यालय बग्गी में तत्कालीन एक अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। शिकायत में बीते वित्तीय वर्ष में निविदा प्रक्रिया व बजटीय आवंटन की अवहेलना के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विजिलेंस मध्य रेंज मंडी के एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि इस मामले में दस्तावेजों का अवलोकन किया जा रहा है। नियमानुसार जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed