{"_id":"65ccb4da5882c85d3506af36","slug":"vidyarthi-parishad-takes-out-tricolor-yatra-in-memory-of-pulwama-martyrs-mandi-news-c-90-1-ssml1045-119458-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पुलवामा शहीदों की याद में विद्यार्थी परिषद ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पुलवामा शहीदों की याद में विद्यार्थी परिषद ने निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
200 फीट तिरंगा लेकर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला मंडी ने पुलवामा जिले में आतंकवादी हमले में शहीद हुए 44 जवानों की याद में 200 फीट तिरंगे के साथ राजकीय बल्लभ महाविद्यालय मंडी से सेरी मंच तक तिरंगा यात्रा निकाली विद्यार्थी परिषद की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 44 जवानों को याद कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देना रहा। यात्रा के दौरान पूरी मंडी भारत मां के उद्घोष और भारतीय सेना के जयकारों से गूंज उठी।
सेरी मंच पर अभाविप प्रदेश सह मंत्री विशाल ठाकुर ने भाषण देते हुए पुलवामा के शहीदों को याद किया। उन्होंने पुलवामा हमले में शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के ज्वाली से जवान तिलक राज को याद करते हुए कहा कि 2019 में इस काले दिन हिमाचल ने एक जवान ही भी बल्कि एक लोग गायक को भी खो दिया। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी जवानी देश के प्रति समर्पित करने का प्रयास करें। उधर, महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज सुंदरनगर की एनसीसी इकाई ने बुधवार को एएनओ लेफ्टिनेंट कमलेश सेन की अध्यक्षता में 14 फरवरी को काला दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।