फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Video of driver's arbitrariness goes viral, corporation suspends him

Mandi News: चालक की मनमानी का वीडियो वायरल, निगम ने किया निलंबित

Sun, 07 Dec 2025 10:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Video of driver's arbitrariness goes viral, corporation suspends him
सरकाघाट (मंडी)। एचआरटीसी सरकाघाट और एक चालक की कार्यप्रणाली पर एक छात्रा ने वीडियो बना कर कई सवाल उठाए हैं। छात्रा ने वीडियो सोशल मीडिया में जारी कर रूट पर भेजे जाने वाली बस चालक पर मनमानी के आरोप लगाए हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद निगम प्रबंधन ने चालक को निलंबित कर दिया है। छात्रा का कहना है कि सर्दी के मौसम में छात्राएं निगम की लापरवाही के चलते अंधेरे में बीच जंगल के रास्ते पैदल घर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

छात्रा ने वायरल वीडियो में आरोप लगाया है कि परिवहन निगम सरकाघाट से शाम पांच बजे पंडोल रूट पर चलने वाली बस समय पर नहीं चलती है, दूसरा उसे बगड़ा गलू में ही रोक दिया जा रहा है। इससे आगे जाने वाले कुछ यात्रियों जिनमें केवल स्कूल के दो तीन विद्यार्थी ही हैं, सभी को करीब पांच किलाेमीटर पैदल चल कर रात आठ बजे अपने घर झंझैल पहुंचना पड़ रहा है। इस बारे उन्होंने परिवहन निगम प्रबंधन सरकाघाट से भी शिकायत कर अपनी समस्या रखी। प्रबंधन ने उन्हें आश्वासन दिया कि बस तय रूट तक जाएगी, लेकिन चालक का तर्क था कि बस लंबी और चौड़ी होने के कारण बगड़ागलू से आगे नहीं ले जाई जा सकती।
विज्ञापन

छात्रा ने सवाल किया कि इससे पहले क्या कभी लंबी व चौड़ी बस इस रूट पर नहीं चली। रात 8:00 बजे तक स्कूली बच्चों को 5 किलोमीटर पैदल चल कर घर पहुंचना पड़ रहा है। सुबह भी यह बस पौने नौ बजे के बजाय साढ़े नौ बजे चल रही है। इससे स्कूल देरी से पहुंचना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार व परिवहन निगम अधिकारियों से आग्रह किया कि इस समस्या पर कड़ा संज्ञान लेकर बस को समय पर तय रूट तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
वायरल वीडियो शनिवार का हैं। वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद से चालक को निलंबित कर दिया गया है। चालक का तर्क था कि बस लंबी व चौड़ी होने के कारण आगे नहीं जा रही तो इस बारे वह उच्चाधिकारियों को अवगत करवा सकता था, लेकिन नहीं करवाया गया। तय रूट का निरीक्षण कर यदि सच में सड़क में खामी पाई जाती है तो लोक निर्माण विभाग से इसमें सुधार करवाने को कहा जाएगा।
-अनिल शर्मा, आरएम, एचआरटीसी सरकाघाट
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed