फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   VHP will spread the spirit of nationalism to every village and family

Mandi News: विहिप हर गांव, परिवार तक पहुंचाएगा राष्ट्र धर्म की भावना

Sat, 02 Aug 2025 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
VHP will spread the spirit of nationalism to every village and family
मंडी में विश्व हिन्दू परिषद् हिमाचल प्रांत की आयोजित बैठक में मौजूद साधु संत व पदाधिकारी । संवा
मंडी। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) हिमाचल प्रांत की अर्धवार्षिक बैठक शनिवार को विश्वकर्मा मंदिर सभागार में हुई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश विनायक खांडेकर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उद्घाटन सत्र की शुरुआत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूर्वजों, बलिदानियों एवं दिवंगत समर्पित कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

हिमाचल प्रांत विश्व हिंदू परिषद संगठन का यह संकल्प है कि वह शताब्दी वर्ष को केवल आयोजन का नहीं, अपितु ‘कार्य का पर्व’ बनाकर हर ग्राम, हर समाज, और हर परिवार तक राष्ट्रधर्म की भावना पहुंचाएगा। क्षेत्रीय संगठन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से केंद्रीय स्तर पर हुई बैठकों में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों, प्रस्तावों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। साथ ही संघ शताब्दी वर्ष 2025–26 के उपलक्ष्य में विशेष योजनाओं और गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठित रूप से लक्ष्य की ओर बढ़ने का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रांत मंत्री तुषार डोगरा ने विस्तृत मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संगठन की वर्तमान स्थिति, बीते छह माह में हुई गतिविधियों, सेवा कार्यों, ग्राम समितियों की प्रगति, आगामी लक्ष्यों का लेखा-जोखा दिया। संघ के 100 वर्षों की पूर्णता के उपलक्ष्य में चलाए जाने वाले अभियान, जागरण कार्यक्रमों, सेवा गतिविधियों एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े अभियानों की सुचाारु रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर साध्वी सेवानंद सरस्वती वेदांत कुटीर, प्रांत संगठन मंत्री प्रेम शंकर, प्रांत उपाध्यक्षगण रमेश परमार, सुनील जसवाल, राधा कृष्ण नेगी, हरदेव राजा, अतुल गुप्ता, विशाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed