फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   VGC Mandi students dominate the Red Run Marathon, winning seven awards

Mandi News: रेड रन मैराथन में वीजीसी मंडी के विद्यार्थियों का दबदबा, सात पुरस्कार जीते

Thu, 15 Oct 2026 04:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
VGC Mandi students dominate the Red Run Marathon, winning seven awards
लड़कियों और लड़कों की श्रेणी में कॉलेज के विद्यार्थियों ने हासिल किए प्रथम स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में वीरवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव मैराथन रेड रन का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस मैराथन के माध्यम से युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ ही एचआईवी, एड्स और टीबी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
मैराथन को सुबह आठ बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके बाद अमृत महोत्सव हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की नींव हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार चौहान ने एचआईवी और एड्स से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने तथा टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। मैराथन में वीजीसी मंडी के धावकों ने सात पुरस्कार जीते।
विज्ञापन

मैराथन की लड़कियों की श्रेणी में वीजीसी मंडी की कृतिका ने पहला, तान्या ने दूसरा और पल्लवी ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी कॉलेज की रवीना कुमारी को पहला सांत्वना पुरस्कार मिला, जबकि संस्कृत कॉलेज सुंदरनगर की दीवांशी ने दूसरा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।लड़कों की श्रेणी में वीजीसी मंडी के शशि ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। जागृति टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के रोहित दूसरे और वीजीसी मंडी के गौरव तीसरे स्थान पर रहे। वीजीसी मंडी के खेमराज को पहला सांत्वना पुरस्कार, जबकि विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, भंगरोटू के विकास कटोच को दूसरा सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed