फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   VGC Mandi and Government College Kullu register their first wins.

Mandi News: वीजीसी मंडी और राजकीय महाविद्यालय कुल्लू ने दर्ज की पहली जीत

Wed, 07 Oct 2026 01:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
VGC Mandi and Government College Kullu register their first wins.
सराज काॅलेज में अंतर-महाविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप शुरू
विज्ञापन

8 अक्तूबर तक पुरुष एवं महिला वर्ग में 16 टीमें ले रही हैं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी

थुनाग (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय सराज लंबाथाच के तत्वावधान में एसपीयू अंतर-महाविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप 2026 (पुरुष एवं महिला वर्ग) का शुभारंभ हुआ। इसमें पुरुष एवं महिला वर्ग की आठ-आठ टीमें, कुल 16 टीमें, भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू, राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट, एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर, राजकीय महाविद्यालय करसोग, वीजीसी मंडी, राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर, राजकीय महाविद्यालय बासा तथा राजकीय महाविद्यालय सराज लंबाथाच की टीमें प्रतिभागिता कर रही हैं।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश रेड्डी रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास करते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले पुरुष वर्ग के मुकाबले में वीजीसी मंडी ने एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर को पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। जबकि महिला वर्ग के मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू ने राजकीय महाविद्यालय करसोग को पराजित कर जीत हासिल की। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने तेज गति, शानदार फुर्ती, बेहतरीन तालमेल, रणनीति और टीमवर्क का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed