फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Vehicles will not be able to enter Ner Chowk Medical College at night without entry

Mandi News: बिना एंट्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रात को प्रवेश नहीं कर सकेंगे वाहन

Thu, 12 Sep 2024 08:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 12 Sep 2024 08:01 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not be able to enter Ner Chowk Medical College at night without entry
श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कालेज एवं अस्पताल नेरचौक का परिसर। फाइल फोटो
नेरचौक (मंडी)। श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में हाल ही में पेश आई घटनाओं के सुरक्षा प्रबंध पुख्ता कर दिए गए हैं। अब रात को रजिस्टर में रिकॉर्ड दर्ज करने के बाद ही वाहनों को परिसर में प्रवेश मिलेगा। इसी तरह मेडिकल कॉलेज परिसर में सीसीटीवी का पहरा भी पुख्ता कर दिया गया है। हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

हाल ही में हुड़दंग मचाने और पूर्व में रैगिंग मामलों ने मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी थी। इससे सबक लेते हुए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। अब दिन के समय वाहनों की आवाजाही पहले की तरह ही होती रहेगी। मगर रात 8:30 बजे के बाद आने वाले वाहनों को रजिस्टर में एंट्री करवाने के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

वाहन सवारों को गेट पर सुरक्षा कर्मी को जानकारी देनी होगी कि वाहन में कौन हैं और किस उद्देश्य के साथ मेडिकल कॉलेज में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसके बाद ही प्रवेश मिलेगा। इसी के साथ कॉलेज परिसर में सीसीटीवी की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। कुछ कैमरे लगा दिए हैं, जबकि कुछ इंस्टाल किए जा रहे हैं। खराब सीसीटीवी कैमरों को भी दुरुस्त कर दिया है। रात के समय अब एक की जगह तीन सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं से लिए जा रहे एंटी रैगिंग शपथ पत्र
रैगिंग प्रकरण के बाद श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एंटी रैगिंग सप्ताह मनाने के साथ अन्य कई कदम उठाए हैं। नोटिस बोर्ड में जागरूकता सामग्री चस्पा कर दी गई है। इसी के साथ रैगिंग के खिलाफ ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन शिकायत का भी प्रावधान किया गया है। दाखिला के समय भी रैगिंग गतिविधियों में न शामिल होने को लेकर शपथ पत्र भी लिया जा रहा है। कॉलेज के छात्रावास में रहने वाले प्रशिक्षुओं के व्यवहार पर भी प्रबंधन निगरानी की जा रही है।

शरारती तत्वों पर निगरानी रखने के लिए पुख्ता कदम उठाए गए हैं। सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है। हर तरह से गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
-डॉ. डीके वर्मा, प्राचार्य, श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज, नेरचौक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed