{"_id":"6642211e03411e9a270771ff","slug":"vehicles-running-without-permit-and-insurance-in-four-lane-construction-mandi-news-c-90-1-ssml1026-126242-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: फोरलेन निर्माण में बिना परमिट और इंश्योरेंस चल रहीं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: फोरलेन निर्माण में बिना परमिट और इंश्योरेंस चल रहीं गाड़ियां
विज्ञापन
कंपनी प्रबंधन नहीं दे रहा ध्यान, प्रशासन भी मौन, आखिर कौन लेगा सुध
नियमों को ताक पर रखकर की जा रही नियमों की अवहेलना
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह(मंडी)। कीरतपुर मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट में नागचला से लेकर पंडोह तक निर्माण कार्य कर रही केएमसी कंपनी नियमों को ताक पर रखकर वाहनों को चला रही है। इनके प्रोजेक्ट में लगी अधिकतर गाड़ियों का न तो परमिट है और न ही इंश्योरेंस। पॉल्यूशन और अन्य कागजात की बात ही दूर की है। प्रोजेक्ट लाइन में काम कर रहे सभी ड्राइवर और मशीन ऑपरेटर अपनी जान जोखिम में डालकर इनके वाहनों को चला रहे हैं। कंपनी प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है, जबकि प्रशासन भी चुप बैठा हुआ है। मात्र हिदायत देने का ही काम चला हुआ है।
प्रोजेक्ट लाइन में चल रही गाड़ियों की बात करेें तो 90 प्रतिशत गाड़ियों का न तो परमिट है और न ही इंश्योरेंस। हैरानी की बात है कि अधिकारी भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बहुत से वाहन तो ऐसे हैं जिनके पास वर्ष 2022 के बाद से ही परमिट और इंश्योरेंस नहीं हैं। यहां तक कि कंपनी के साइट इंचार्ज को कंपनी की तरफ से दी गई गाड़ी भी बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस के ही दौड़ रही है। नियमों के तहत वाहन का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट होना जरूरी होता है, लेकिन कंपनी में लगे वाहन नियमों की सीधे तौर पर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उधर, केएमसी कंपनी के साइट मैनेजर राजशेखर ने बताया कि उनकी गाड़ियों के सभी दस्तावेज पूरे हैं और कोई कोताही नहीं की जा रही है।
चेतावनी दी, बिना दस्तावेज वाहन मिला तो होंगे जब्त
केएमसी कंपनी को इससे पहले भी चेतावनी दी गई है। यदि कल से कोई भी गाड़ी बिना परमिट, इंश्योरेंस या पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के चलती हुई पाई गई तो उसे तुरंत प्रभाव से जब्त कर दिया जाएगा। नियम सभी के लिए हैं और इसमें कोताही बरतने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
-नरेंद्र सिंह, आरटीओ मंडी