फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Vandalism by taxi in upperdhar, GPS theft, case registered

Mandi News: ऊपरीधार में टैक्सी से तोड़फोड़, जीपीएस चोरी, मामला दर्ज

Sat, 12 Oct 2024 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 12 Oct 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Vandalism by taxi in upperdhar, GPS theft, case registered
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र की ऊपरीधार पंचायत के छंछेहड़ गांव में शुक्रवार को एक टैक्सी से तोड़फोड़ और जीपीएस चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में संतोष कुमार निवासी छंछेहड़ ने बताया कि वह बीड़ रोड पर टैक्सी चलाता है और रोज की तरह वीरवार रात अपनी गाड़ी घर के पास खड़ी करके गया था। सुबह पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उसकी गाड़ी से तोड़फोड़ हुई है। संतोष ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया कि किसी ने पत्थर से गाड़ी का शीशा तोड़ा और गाड़ी में लगा जीपीएस भी गायब था। सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी के प्रभारी अनिल कटोच ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि कार मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed