फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Valuables and cash stolen from shop at Sundernagar bus stand

Mandi News: सुंदरनगर बस अड्डे से दुकान से कीमती सामान और नकदी चोरी

Sun, 07 Jul 2024 06:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 07 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Valuables and cash stolen from shop at Sundernagar bus stand
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर अज्ञात चोर ने एक दुकान पर सेंधमारी की की और कीमती सामान सहित धनराशि लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पीड़ित व्यक्ति ने मामले की शिकायत पुलिस थाना सुंदरनगर को देकर चोर को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार सुंदरनगर बस स्टैंड स्थित एक रेडीमेड और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में छत पर लगी सीलिंग शीट्स फाड़कर चोर ने घटना को अंजाम दिया है। चोर ने दुकान से लगभग 20 पेंट, आधा दर्जन से अधिक ब्लूटूथ डिवाइस (इयरबड्स) और 5-6 हजार नकदी चोरी कर फरार हो गया है। इस दौरान दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की पूरी हरकत कैद हो गई है।
विज्ञापन

दुकानदार विनोद की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी खंगाल कर चोर ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन मौके से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा साफ नहीं आने के कारण पूरी तरह से शिनाख्त नहीं हो पाई है। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले में चोर की शिनाख्त कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed