फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Use of force against students is proof of the government's anti-youth mindset: Indra Singh

छात्रों पर बल प्रयोग सरकार की युवा विरोधी सोच का प्रमाण : इंद्र सिंह

Sat, 22 Aug 2026 12:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Use of force against students is proof of the government's anti-youth mindset: Indra Singh
कहा- युवाओं को लॉटरी का टिकट नहीं, रोजगार चाहिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मंडी में मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं और छात्रों के साथ कथित धक्का-मुक्की व बल प्रयोग की निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से मांगें उठाना हर नागरिक और छात्र का अधिकार है। सरकार को छात्रों की बात सुनकर संवाद करना चाहिए था, न कि उनके खिलाफ बल प्रयोग और कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाना चाहिए।
प्रेस बयान में इंद्र सिंह गांधी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार एसपीयू के दायरे को लगातार कम कर उसे कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जो विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि फीस वृद्धि समेत छात्र हित से जुड़े मुद्दों पर संगठन शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहे हैं लेकिन उन पर धक्का-मुक्की और लाठीचार्ज किया जाना सरकार की युवा विरोधी मानसिकता दर्शाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए, जबकि सरकारी लॉटरी को बढ़ावा देने की तैयारी की जा रही है। युवाओं का भविष्य लॉटरी और खोखले वादों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed