फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Urban facilities will increase in Panchayat areas, the corporation will directly monitor them.

Mandi News: पंचायत क्षेत्रों में बढ़ेंगी शहरी सुविधाएं, निगम करेगा सीधी निगरानी

Sun, 10 May 2026 04:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 10 May 2026 04:40 AM IST
विज्ञापन
Urban facilities will increase in Panchayat areas, the corporation will directly monitor them.
नव शामिल इलाकों में सीवरेज नेटवर्क, कूड़ा प्रबंधन और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने को सर्वे शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम सीमा में शामिल किए गए पंचायत क्षेत्रों में अब विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं की निगरानी सीधे नगर निगम करेगा। निगम प्रशासन ने नव शामिल इलाकों में शहरी स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
इसके तहत सीवरेज व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन और जल निकासी जैसी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नगर निगम बनने के बाद कई पंचायत क्षेत्रों को निगम सीमा में शामिल तो कर लिया गया, लेकिन अधिकांश स्थानों पर व्यवस्थाएं अभी भी पुराने ढर्रे पर ही संचालित हो रही हैं। कई इलाकों में न तो पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें हैं और न ही सीवरेज व नियमित सफाई की समुचित व्यवस्था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार निगम प्रशासन ने इन क्षेत्रों में सुविधाओं की स्थिति का सर्वे शुरू कर दिया है। जहां स्ट्रीट लाइट की कमी है, वहां नई लाइटें लगाने की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा सीवरेज नेटवर्क के विस्तार, नालियों के निर्माण और डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की सीधी निगरानी से विकास कार्यों में तेजी आएगी और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान बेहतर तरीके से हो सकेगा। निगम प्रशासन सड़क मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था सुधारने पर भी विशेष जोर दे रहा है।


कोट
लोगों को बेहतर शहरी सुविधाएं देना उनकी प्राथमिकता है। नए शामिल क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए विभागीय स्तर पर योजनाएं तैयार की जा रही हैं ताकि आने वाले समय में इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी शहर जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सके। -पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed