फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Under JICA, work is going on at 86 sites in Mandi, Gohar, Sarkaghat and Kullu: Dr. Ravindra.

जाईका के तहत मंडी, गोहर, सरकाघाट और कुल्लू में 86 साइटों पर चल रहा काम : डॉ. रविंद्र

Tue, 18 Jun 2024 06:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Under JICA, work is going on at 86 sites in Mandi, Gohar, Sarkaghat and Kullu: Dr. Ravindra.
नाचन क्षेत्र में जाईका परियोजना की ओर से सिंचाई कूल्ह का निरीक्षण करते हुए विभागीय अ​धिकारी। सं
परियोजना के तहत गोहर विकास खंड में 18 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर
विज्ञापन

उपमंडल की 391.99 हेक्टेयर क्षेत्रफल भूमि होगी पर मिलेगी सिंचाई की सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी

गोहर (मंडी)। जाईका परियोजना के तहत जिला परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी में चार खंड परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी, गोहर, सरकाघाट और कुल्लू के तहत 86 साइटों पर काम किया जा रहा है। वहीं, गोहर इकाई के तहत 18 उप परियोजनाएं हैं और इसके तहत 391.99 हेक्टेयर क्षेत्रफल आता है, जिन पर काम चल रहा है। काम पूरा होने के बाद किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। यह बात उप परियोजना निदेशक डॉ. रविंद्र सिंह चौहान और खंड परियोजना प्रबंधक इकाई गोहर के वरिष्ठ सलाहकार बलजीत सिंह संधू ने गोहर में सब मॉडल परियोजनाओं का निरीक्षण करने के बाद कही।

उन्होंने बताया कि इस दौरान मॉडल सब परियोजना गधिमण-मझोठी में बनी कूहल के कार्य की गुणवत्ता को जांचा। परियोजना प्रबंधक डाॅ. रविंद्र चौहान ने खंड परियोजना प्रबंधक इकाई गोहर और ठेकेदार को निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्वक अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप परियोजना की सामग्री, साइट रजिस्टर तथा साइट ऑर्डर बुक रजिस्टर को भी जांचा गया। उन्होंने कहा कि इस उप परियोजना को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मॉडल सब परियोजना से 14.91 हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी, जिस पर 36 लाख रुपये खर्च किये जा रहे है। डॉ. रविंद्र चौहान ने गोहर इकाई अधिकारियों से पुनर निरीक्षण बैठक कर उन्हें परियोजना के उद्देश्यों को पूर्ण करने और किसानों के विकास के लिए अत्यंत समर्पण से कार्य करने की सलाह दी। इस मौके पर बलजीत सिंह संधू, सोनल गुप्ता, डॉ. धर्म चंद चौहान सहित कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed