फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Under-14 sports competition begins in Sundernagar.

Mandi News: सुंदरनगर में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Thu, 24 Sep 2026 05:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 05:52 AM IST
विज्ञापन
Under-14 sports competition begins in Sundernagar.
डैहर (मंडी)। राजकीय पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक सीबीएसई स्कूल सुंदरनगर में चार दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 (मेजर) खेल प्रतियोगिता का बुधवार को आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व संसदीय सचिव (सीपीएस) ठाकुर सोहन लाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य ओमप्रकाश और एसएमसी अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न जोनों से पहुंचे खिलाड़ियों के मार्चपास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन

सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा का स्तर सुधारने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए कदम उठा रही है। इसी के तहत सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सत्र में 109 बच्चों ने निजी स्कूल छोड़कर सीबीएसई माध्यम में दाखिला लिया है। एसएमसी अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता में मंडी के 25 जोनों के करीब 300 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। चार दिन चलने वाली प्रतियोगिता में कबड्डी, हॉकी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, जूडो और एथलेटिक्स की स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed