{"_id":"600eca7d8ebc3e31874ef57d","slug":"ultrasound-will-be-regular-in-zonal-hospital-mandi-mandi-news-sml3588260110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोनल अस्पताल मंडी में नियमित होंगे अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोनल अस्पताल मंडी में नियमित होंगे अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
जोनल अस्पताल मंडी
मंडी। जिला मंडी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जोनल अस्पताल मंडी में एमडी रेडियोलॉजी, डीएम बाल रोग समेत चार चिकित्सक विशेषज्ञों ने ज्वाइन कर लिया है। इससे अस्पताल में निर्बाध अल्ट्रासाउंड सेवा मिलेगी। साथ ही बाल रोग आईसीयू का भी लाभ लोगों को मिलेगा।
लंबे अरसे से जोनल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सेवा सुचारु नहीं थी। रेडियोलॉजी का चिकित्सक न होने के चलते सरकाघाट अस्पताल से यहां सप्ताह में दो दिन चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति दी गई थी। इससे सरकाघाट अस्पताल में भी सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए महीनों का इंतजार करना पड़ रहा था। सेवाएं न मिलने के कारण लोगों को आपातकाल में निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ रहा था। पैसा भी ज्यादा खर्च करना पड़ रहा था।
सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं से भी लोगों को वंचित रहना पड़ रहा था। सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने चारों चिकित्सकों के कार्यभार संभालने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लोगों की समस्या का समाधान होगा। डॉ. विवेक कुमार एमडी रेडियोलॉजी ने ज्वाइन कर लिया है। पीजीआई चंडीगढ़ से पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने सोमवार मंडी जोनल अस्पताल में ज्वाइन किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा एक एमडी मेडिसन हैं, एमडी ऑप्टमोलॉजी (नेत्र सर्जन) और बाल रोग विशेषज्ञ (आईसीयू में डीएम) ने भी ज्वाइन किया है। इससे जिले की जनता को काफी लाभ मिलेगा। उधर, चिकित्सकों की तैनाती से जिले के लोगों में खुशी का माहौल है। उन्होंने चिकित्सक विशेषज्ञों का स्वागत किया है।