{"_id":"68c1c02e2cf4abea380c4098","slug":"two-youths-from-punjab-arrested-with-379-grams-of-hashish-and-rs-30000-cash-mandi-news-c-90-1-mnd1001-169165-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 379 ग्राम चरस और 30 हजार नकदी के साथ पंजाब के दो युवक धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 379 ग्राम चरस और 30 हजार नकदी के साथ पंजाब के दो युवक धरे
Thu, 11 Sep 2025 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 11 Sep 2025 06:44 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी) । पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत पुंघ फोरलेन पर मंगलवार रात करीब 11 बजे नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने पंजाब के दो युवकों से 379 ग्राम चरस के साथ 30 हजार की नकदी बरामद की थी। डीएसपी की विज्ञप्ति के अनुसार मंडी की ओर से एक चंडीगढ़ नंबर की कार आई जिसमें दो युवक सवार थे। पुलिस ने जब उनकी कार की तलाशी ली तो 379 ग्राम चरस बरामद की गई। इसके साथ पुलिस ने 30 हजार की नकदी भी बरामद की।
इस मामले में आरोपियों की पहचान रमन प्रीत सिंह निवासी मकान नंबर 512 गली नंबर 14/15 निरंकारी भवन रोड अबोहर फाजिल्का पंजाब और प्रतीक राजपाल निवासी मकान नंबर 144/बी वेब एस्टर सोसायटी मोहाली एसएएसनगर पंजाब के रूप हुई है। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने कहा कि दोनों आरोपियों को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने कहा चरस के साथ बरामद कैश को सील कर दिया है। पुलिस आरोपियों से छानबीन कर रही है कि उक्त चरस किस से खरीदी गई। इसके अलावा पुलिस इनके पंजाब के ट्रैक रिकॉर्ड की भी छानबीन कर रही है।