फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two-storey house reduced to ashes in Chhaprahan of Gohar

Mandi News: गोहर के छपराहण में दो मंजिला मकान राख

Wed, 15 Jul 2026 05:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 05:25 AM IST
विज्ञापन
Two-storey house reduced to ashes in Chhaprahan of Gohar
गोहर के गांव छपराहण में घर में भड़की आग पर काबू पाते दमकल कर्मी। स्त्रोत- जागरूक पाठक
गोहर (मंडी)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत छपराहण के छपराहण गांव में मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे आग लगने से चार कमरों का कच्चा दोमंजिला मकान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना के समय परिवार के सदस्य खेतों में कृषि कार्य कर रहे थे, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार अग्निकांड में करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हुई है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

हरि राम और जोध सिंह पुत्र स्वर्गीय मसांतु राम का चार कमरों वाला कच्चा दोमंजिला मकान अचानक आग की चपेट में आ गया। मकान में तीन कमरे और एक रसोईघर था। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखा घरेलू सामान, कपड़े, अनाज, फर्नीचर सहित अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

परिवार की सदस्य बबली कुमारी ने बताया कि घटना के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। सबसे पहले मकान के एक बड़े कमरे से धुआं उठता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिवार को देने के साथ ही आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते रसोईघर में रखा गैस सिलिंडर बाहर नहीं निकाला जाता तो आग आसपास के पांच अन्य मकानों तक भी फैल सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग गोहर (चैलचौक) की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के लीडिंग फायरमैन रमेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल तक दमकल वाहन नहीं पहुंच सकता था। ऐसे में टीम ने पंप की सहायता से टैंक से पानी लिफ्ट कर आग बुझाई और उसे आसपास के मकानों तक फैलने से रोक दिया।

घटना की सूचना पर गोहर पुलिस और पटवारी छपराहण भी मौके पर पहुंचे। राजस्व विभाग ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। गोहर के एसडीएम देवी राम ने बताया कि प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से फौरी राहत के रूप में 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, दो तिरपाल और राशन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आगे की सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed