फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two-room house and junk shop burnt due to fireworks, loss worth lakhs

Mandi News: जोगिंद्रनगर में पटाखे फोड़ते दस झुलसे

Mon, 13 Nov 2023 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two-room house and junk shop burnt due to fireworks, loss worth lakhs
जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्र में दीपावली पर्व पर पटाखे फोड़ते हुए दस लोग झुलस गए। उन्हें उपचार दिलाने के लिए नजदीकी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्र में लाना पड़ा। रविवार को स्थानीय अस्पताल में रात नौ बजे से पटोखे से झुलसे लोग अस्पताल में पहुंचने लगे और यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। करीब 10 लोग पटाखे चलाते हुए घायल हुए हैं। इनमें नौ साल की आयु से लेकर 45 साल के व्यक्ति शामिल रहे। नागरिक अस्पताल जोगेंद्रनगर की आपात सेवाओं में तैनात डाॅ. अमित कुमार ने नर्सिंग स्टाफ के साथ घायलों को उपचार दिलाया। हाथों में अनार और बड़े बम फट जाने से घायल जगदीश 42, शिशुपाल 36, मोनू 25 और नौ साल के पीयूष समेत कुल दस लोग घायल हुए। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के एसएमओ डाॅ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि पटाखे फोड़ते हुए घायलों के हाथ और बाजू बुरी तरह से झुलस गए थे जिन्हें स्थानीय अस्पताल में रविवार देर रात ही प्राथमिक उपचार दिलाकर छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed