{"_id":"5846ce3662be00235d98b0b6a6cabbbf","slug":"two-person-arrested-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को अगवा करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग को अगवा करने के दो आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/ बलद्वाड़ा (मंडी)।
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
सरकाघाट से नाबालिग को अगवा करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की गई दो गाड़ियां बरामद हुई हैं। पुलिस मामले में गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
दोनों आरोपी नौ फरवरी तक पुलिस रिमांड पर हैं। 12 जनवरी को दो लोग एक नाबालिग को सरकाघाट से अगवा कर ले गए थे। जो 18 जनवरी केे पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपियों के पास एक ऑल्टो कार और एक होंडा सिटी कार बरामद हुई है। जो चोरी की गई हैं। इधर, डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि दो लोगों को नाबालिग को अगवा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
विज्ञापन