फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two killed, three injured in bus-car collision

Mandi News: बस-कार की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल

Fri, 27 Mar 2026 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 27 Mar 2026 05:46 AM IST
विज्ञापन
Two killed, three injured in bus-car collision
पंडोह डैम के पास हुए सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे। संवाद
मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर पंडोह डैम के पास सुबह साढ़े आठ बजे हुआ हादसा
विज्ञापन

हादसे में बस में सवार महिला भी हुई घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर पंडोह डैम के समीप वीरवार सुबह 8:34 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवाओं की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस हादसे की जांच पड़ताल कर रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस के अनुसार कुल्लू से मंडी की ओर आ रही कार और मंडी से कुल्लू जा रही निजी बस के बीच पंडोह डैम के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, इनमें दो ने दम तोड़ दिया। जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, बस में सवार एक अन्य महिला भी घायल हुई है।
विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद डैम सुरक्षा में तैनात सीआईएसफ प्रभारी अशोक और उनकी टीम के साथ यातायात प्रभारी चेत राम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बीबीएमबी एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की पहचान गायत्री देवी (22) पुत्री राकेश कुमार, निवासी गांव रिहाली टांडा भांबला और शशांक शर्मा (23) पुत्र विनोद कुमार, निवासी गांव भजवाण कलखर के रूप में हुई है। घायलों में कश्मीर सिंह (21) पुत्र नूर चंद, निवासी गांव घौड़ गडलश रिवालसर बल्ह और दीक्षा चौहान (21) पुत्री राजेश कुमार, निवासी गांव हटली जिला ऊना शामिल हैं।

इसके अलावा बस में सवार कौशल्या देवी (60) पत्नी मोहनलाल, निवासी नेरचौक भी घायल हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर, एएसपी मंडी अभिमन्यु वर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पंडोह डैम के पास हुए सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे। संवाद

पंडोह डैम के पास हुए सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे। संवाद

पंडोह डैम के पास हुए सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे। संवाद

पंडोह डैम के पास हुए सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed