फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two houses collapsed due to heavy rain; Four damaged, 38 roads and 154 electrical transformers disrupted

Mandi News: भारी बारिश से दो घर ढहे<bha>;</bha> चार को नुकसान, 38 सड़कें और 154 विद्युत ट्रांसफार्मर बाधित

Sun, 07 Jul 2024 06:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 07 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Two houses collapsed due to heavy rain; Four damaged, 38 roads and 154 electrical transformers disrupted
भारी बारिश से बल्ह घाटी में ढहा एक मकान। स्त्रोत- जागरूक पाठक
मंडी। जिला मंडी में लगातार भारी बारिश कहर बरपा रही है। बीते 24 घंटों के दौरान भारी बारिश से दो घर मकान ढह गए हैं, जबकि चार घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसी तरह पांच गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। वर्तमान में जिलेभर में 38 सड़कें और 154 विद्युत ट्रांसफार्मर बाधित चल रहे हैं। बरसात के शुरूआती दौर में नुकसान का आंकड़ा बढ़ने लगा है।24 घंटों के भीतर जिलेभर में करीब 6.62 करोड़ रुपये नुकसान हुआ है। अब तक बरसात से नुकसान का आंकड़ा 30.77 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 10 बजे की रिपोर्ट के अनुसार जिलेभर में कुल 111 सड़कें भूस्खलन से बाधित थीं। दोपहर 3:00 बजे तक यह संख्या 38 रह गई। बाधित हुई सड़कों में 35 ग्रामीण और तीन संपर्क मार्ग शामिल हैं। सुंदरनगर मंडल में दो, सिराज में तीन, थलौट में दो, करसोग में पांच, मंडी में एक, पधर में पांच, सरकाघाट में पांच, जोगिंद्रनगर में सात, धर्मपुर में पांच और गोहर में तीन सड़कें बाधित हैं।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार सुबह 10:00 बजे तक जिलेभर में 259 ट्रांसफार्मर बाधित थे। विद्युत बोर्ड के कर्मचारी दिनभर बहाली कार्य में जुटे रहे है और दोपहर बाद 3:00 बजे तक 121 ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया गया। अभी भी गोहर में 38, धर्मपुर में 113, सुंदरनगर में एक, जोगिंद्रनगर में दो विद्युत ट्रांसफार्मर बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय नुकसान की बात करें तो 24 घंटे में पीडब्ल्यूडी को कुल 5.49 करोड़ रुपये का नुकसान हूआ है। जल शक्ति विभाग को 34 लाख, बिजली बोर्ड को 4.92 लाख, कृषि को 57.99 लाख, बागवानी को 8.83 लाख रुपये नुकसान पहुंचा है। उधर, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट ली जा रही है। प्रभावितों को फौरी राहत नियमानुसार दी जा रही है।

हैरानी : रिपोर्ट में जेएसवी की सभी योजनाएं अस्थायी रूप से बहाल
विभागीय रिपोर्ट में जल शक्ति विभाग की सभी योजनाएं अस्थायी रूप से बहाल बताई गई हैं, जबकि धरातल में स्थिति इसके विपरीत है। मंडी और जोगिंद्रनगर क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। मानसून की पूर्व की विभागीय तैयारियां फेल होती नजर आ रही हैं। पेयजल के लिए लोग दर दर भटकने को मजबूर हैं।


सेरला खाबू में चार कमराें वाला घर ढहा
बीते पांच जुलाई को हुई भारी बारिश के कारण लीला देवी पत्नी डिहवा लाल गांव सेरला खाबू ग्राम पंचायत दूसरा खाबू का रिहायशी घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। लीला देवी और उसका परिवार इसी मकान में रहते थे, जिन्हें कमला देवी पत्नी सोहन सिंह निवाली सेरला खाबू के घर में शिफ्ट कर दिया गया है। लीला देवी बीपीएल परिवार से संबंध रखती है। उधर, प्रशासन की तरफ से हल्का पटवारी खाबू नीलमणि ने प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed