{"_id":"57ae0c6f4f1c1b8e34ee642a","slug":"two-girl-student-flow-in-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"समैला के लोहारड़ा में खड्ड पार करते बही दो छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समैला के लोहारड़ा में खड्ड पार करते बही दो छात्राएं
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलद्वाड़ा की ग्राम पंचायत समैला के लोहारड़ा गांव में स्कूल से घर लौट रही दो छात्राएं खड्ड पार करते हुए करीब 30-40 मीटर तक बह गई। खड्ड के साथ लगते आईपीएच विभाग के पंप हाउस में तैनात कर्मचारी व स्थानीय ग्रामीण ने जान जोखिम में डालकर छात्राओं की जान बचाई। घटना में छात्राओं के छातें व स्कूल बैग खड्ड में ही बह गए। घटना में दोनों छात्राओं को हल्की चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समैला में जमा दो कक्षा की दो छात्राएं पुनम पुत्री हरिमन और अनीता कुमार पुत्री सुरेश कुमार निवासी बारस स्कूल से छुट्टी होने के बाद करीब साढ़े तीन बजे घर लौट रही थी। इस दौरान छात्राओं को रास्ते में खड्ड को पार करना था। छात्राएं खड्ड को पार करने के लिए उतरने लगी। इस दौरान छात्राओं को देख खड्ड के दूसरी ओर स्थित आईपीएच विभाग समैला के पंप हाउस में तैनात ऑपरेटर सुनील कुमार ने दोनों को खड्ड पार करने से मना किया। छात्राओं ने उसे अनसुना करते हुए खड्ड पार करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
जलस्तर अधिक होने की वजह से दोनों छात्राएं पानी में संतुलन खो बैठी और तेज बहाव की चपेट में आने से दोनों 30-40 मीटर तक बह गई। छात्राओं को खड्ड में बहता देख पंप आपरेटर सुनील कुमार व स्थानीय निवासी चुनी लाल शर्मा ने जान जोखिम में डालकर खड्ड में कूद कर दोनों छात्राओं को बचाया। जबकि छात्राओं के स्कूल बैग और छातें पानी में ही बह गए।
विज्ञापन
लोहारड़ा गांव के आईपीएच विभाग के पंप हाउस के पास फुट ब्रिज न होने से अकसर इस तरह की घटनाएं पेश आती है। पूर्व में कई बार स्कूली छात्रों की चपलें, स्कूल बैग खड्ड में बह चुके हैं। ग्रामीण कई बार फुट ब्रिज की डिमांड उठा चुके हैं। ग्रामीणों में रमेश चंद, चुनी लाल, संतराम, मान सिंह सहित अन्य लोगों ने लोहरड़ा खड्ड आईपीएच पंप हाउस के पास फुट ब्रिज बनाने की मांग उठाई है। ग्राम पंचायत समैला के प्रधान अश्वनी कुमार ने कहा कि जल्द ही फुट ब्रिज का निर्माण करवाया जाएगा।