{"_id":"61e9697f8a01c100543b9185","slug":"two-dozen-illegal-possession-removed-from-jcb-in-sarkaghat-mandi-news-sml39723422","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकाघाट में जेसीबी से दो दर्जन अवैध कब्जे हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकाघाट में जेसीबी से दो दर्जन अवैध कब्जे हटाए
विज्ञापन
कुणालग में अवैध कब्जे को हटाती जेसीबी।
- फोटो : Mandi
पटड़ीघाट (मंडी)। अवैध कब्जों पर कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग ने पुलिस के साथ सरकाघाट के कुणालग वार्ड से टेलीफोन एक्सचेंज तक करीब 2 दर्जन अवैध अतिक्रमणों को जेसीबी से हटाया।
दशकों पुरानी कुनालग वार्ड की सड़क राजनीतिक संरक्षण के चलते अतिक्रमण से भरी थी। अवैध निर्माण के चलते सड़क पर न तो बड़े वाहन और न ही बस सेवा सुविधा मिलती थी। समस्या को लेकर करीब 5 महीने पहले खलारडु पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने न्यायालय में गुहार लगाई थी। इस पर न्यायालय ने लोक निर्माण विभाग को आदेश दिए थे। विभाग ने बुधवार को अंतिम नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू की। इससे हड़कंप मचा रहा।
गौरतलब है की मेन बाजार से नगर परिषद के कुनालग वार्ड, बरचछबाड़, खलारडु, नवाही, बाग पंचायतों के लोग अवैध निर्माण के कारण सड़क से महरूम हैं। लोगों को रोजाना शहर तक आने के लिए चार किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। कई बार नेताओं ने सड़क को खुलवाने की घोषणा की परंतु कोई सार्थक प्रयास नहीं हुए। थकहार कर जनप्रतिनिधियों ने उपमंडल अधिकारी कार्यालय में सड़क खुलवाने की गुहार लगाई थी। 30 साल बाद भी आज तक इस सड़क पर बस सेवा नहीं चल पाई थी। हालांकि शहर में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए इस मार्ग को प्रस्तावित बाईपास के तौर पर बनाने की घोषणा हो चुकी है।
विज्ञापन
इस बारे में लोनिवि के सहायक अभियंता राजकुमार सैणी ने कहा कि प्रशासन, राजस्व, पुलिस और लोक निर्माण विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही से दो दर्जन अतिक्रमण हटाए गए। अभी शेष 6 अतिक्रमणकारियों ने अपना अतिक्रमण हटाए जाने के लिए 14 दिन का समय मांगा है। समय सीमा पूरे होते ही यह अतिक्रमण भी हटा लिए जाएंगे।