फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two departments entangled in fixing dirty water pit

Mandi News: गंदे पानी के गड्ढे को ठीक करवाने में उलझे दो विभाग

Tue, 18 Jun 2024 08:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
Two departments entangled in fixing dirty water pit
मंडी बस अड्डा के बाहरी द्धार पर खुले में नाली। संवाद
बस अड्डा मंडी के प्रवेशद्वार पर पड़े गड्ढे के दूषित पानी से यात्री हो रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज संवाद
मंडी। अगर आप जल्दबाजी में अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड मंडी जा रहे हैं तो संभल कर जाएं। प्रवेशद्वार पर पानी की निकासी के लिए बनाई अंडरग्राउंड नाली का चेंबर उखड़ने के बाद गहरा गड्ढा बन गया है और दूषित पानी गंदगी के साथ बस स्टैंड पहुंच रहा है। ऐसे में बस अड्डे में आने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं। यहां से रूमाल मुंह पर रखकर बस अड्डे में जाना पड़ रहा है। वहीं, इसे ठीक करवाने को लेकर दो विभाग एचआरटीसी और नगर निगम आपस में उलझ गए हैं।
एचआरटीसी मंडी नगर निगम पर आरोप लगा रहा है कि नगर निगम के अधिकारी शिकायत के बावजूद गड्ढे को सही नहीं करवा पा रहे हैं। उनका कहना है कि भले ही समस्या छोटी लग रही है, लेकिन किसी का पैर गलती से गड्ढे में जाता है तो कपड़े खराब होने के साथ जख्मी हो सकते हैं। उधर, नगर निगम का कहना है कि नालियों के रखरखाव की जिम्मेदारी एनएचएआई और एचआरटीसी की है। नगर निगम बीच-बीच में सफाई करवाता रहता है। ऐसे में निगम और एचआरटीसी के अधिकारियों की ओर से एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोपने से जनता को परेशान होना पड़ रहा है। बता दें कि बस अड्डे के साथ वल्लभ डिग्री कॉलेज समेत अन्य संस्थान होने के साथ यहां दिनभर विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में आवाजाही लगी रहती है। स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी राज्यों के लोग भी यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन


इनसाइड बॉक्स
3 महीने पहले मार्च में की थी शिकायत : एचआरटीसी
अंतरराष्ट्रीय मंडी बस अड्डे के प्रभारी पवन गुलेरिया ने बताया कि मार्च महीने में शिवरात्रि से पहले गड्ढे को ठीक करवाने की शिकायत निगम के अधिकारियों के पास भेजी थी। ऑनलाइन भी शिकायत की गई है लेकिन निगम की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। ऐसे में हादसा होने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने अमर उजाला के माध्यम से फिर से निगम से उक्त गड्ढों को सही करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठीक करवाने की जिम्मेदारी एनएचएआई की : निगम
नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे के पास एनएचएआई की नालियां हैं। इन्हें ठीक करवाने की जिम्मेदारी उन्हीं की है। नाली हमारे हैंडओवर नहीं हैं। बीच-बीच में निगम की ओर से उनकी सफाई करवाई जाती है। एचआरटीसी के अधिकारियों को इस बारे में एनएचएआई के अधिकारियों के पास शिकायत करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed