फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two-day volleyball competition concludes today at Ghasnu Maidan

घासणु मैदान में दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का समापन आज

Sun, 16 Jan 2022 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Two-day volleyball competition concludes today at Ghasnu Maidan
बल्ह क्षेत्र के घासणु में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में दम दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : Mandi
मंडी। कला एवं सांस्कृतिक युवा मंच घासणु बल्ह ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घासणु के मैदान में दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

भड़याल, सिक्स ब्रदर्स और नागचला ने अपने-अपने मैच जीते। इस अवसर पर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए जीवन में खेलों के महत्व बारे जानकारी दी। उन्होंने आयोजकों को अपनी ओर से 11 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की। युवा मंच के प्रधान अनमोल वालिया ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 15 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला सरकाघाट व भड़याल टीमों के बीच खेला गया।
सरकाघाट टीम ने 17 और भडयाल ने 25 के स्कोर से जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला सिक्स ब्रदर्स और डिनक के बीच खेला गया। डिनक ने और सिक्स ब्रदर्स ने 25 के स्कोर से जीत हासिल की। तीसरा और अंतिम मुकाबला मंडी और नागचला के बीच हुआ। इसमें मंडी ने 15 और नागचला ने 25 के स्कोर से मंडी को पराजित किया।
विज्ञापन

सोमवार को फाइनल मुकाबला होगा। इस अवसर पर नगर निगम बैहना के पार्षद कृष्ण भानू, ग्राम पंचायत भडयाल के उप प्रधान हेमराज, चंडयाल पंचायत प्रधान विजय कुमार, तिलक राज, डिंपल सैणी, जीवन कुमार, मोहन लाल, श्रवण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed