{"_id":"6af445adc5a9ee78550928d8","slug":"primary-teachers-association-meets-jairam-to-oppose-school-complex-system-mandi-news-c-90-1-mnd1027-221113-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: स्कूल कांप्लेक्स सिस्टम के विरोध में जयराम से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: स्कूल कांप्लेक्स सिस्टम के विरोध में जयराम से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन
सराज के प्रतिनिधिमंडल ने तांदी में सौंपा ज्ञापन, 107 दिनों से जारी है शिक्षकों का अनशन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। प्राथमिक शिक्षक संघ बगस्याड (सराज) का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हेम राज के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से उनके निवास स्थान तांदी में मिला। इस दौरान शिक्षकों ने स्कूल कांप्लेक्स सिस्टम से प्राथमिक शिक्षा को हो रहे नुकसान और शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 25 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। साथ ही नेता प्रतिपक्ष से उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने और समाधान करवाने की गुहार लगाई। प्रतिनिधिमंडल में बगस्याड ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, सराज प्रथम के प्रधान मनीष ठाकुर, सराज द्वितीय के प्रधान दुनी चंद और महिला विंग अध्यक्ष चूड़ावती सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे। शिक्षकों ने बताया कि प्रदेश के स्कूलों में जेबीटी और नर्सरी शिक्षकों के हजारों पद रिक्त पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों को दरकिनार कर लागू किया जा रहा स्कूल कांप्लेक्स सिस्टम प्राथमिक और उच्च शिक्षा, दोनों को प्रभावित कर रहा है। इस व्यवस्था के विरोध में शिक्षक पिछले 107 दिनों से क्रमिक अनशन पर बैठे हैं।
शिक्षकों ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज करवाने पर आठ शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि धरना-प्रदर्शन पर भी रोक लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मुलाकात के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। शिक्षक संघ ने स्कूल कांप्लेक्स व्यवस्था को तत्काल वापस लेने और शिक्षकों की 25 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान करने की मांग उठाई।
क्या है स्कूल कांप्लेक्स सिस्टम
प्रदेश के प्रत्येक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को एक नोडल-लीडर स्कूल बनाया जाएगा। इसके तहत आसपास के सात से आठ प्राथमिक, मिडल और उच्च विद्यालयों को शामिल किया जाएगा। पढ़ाई, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और आधारभूत ढांचे का मिलकर इस्तेमाल किया जाएगा। कोई भी स्कूल बिना शिक्षकों के खाली नहीं रहेगा।