Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   SPU has made changes to the schedule of sports competitions.

Mandi News: एसपीयू ने खेल प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम में किया बदलाव

Wed, 11 Nov 2026 04:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
SPU has made changes to the schedule of sports competitions.
13 नवंबर को होंगे तीन खेलों के ट्रायल
विज्ञापन

सुंदरनगर के राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में होंगे ताइक्वांडो, भारोत्तोलन और कुश्ती के ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू), मंडी ने अंतर महाविद्यालय खेल एवं युवा गतिविधियों के वार्षिक कार्यक्रम में संशोधन किया है। नए कार्यक्रम के अनुसार ताइक्वांडो, भारोत्तोलन और कुश्ती के महिला एवं पुरुष वर्ग के ट्रायल अब 13 नवंबर को राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में आयोजित किए जाएंगे। तीनों खेलों के ट्रायल दोपहर 12 बजे शुरू होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम में किए गए बदलाव की सूचना सभी संबद्ध सरकारी एवं निजी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जारी कर दी है।
पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ताइक्वांडो के महिला एवं पुरुष वर्ग के ट्रायल गायत्री कॉलेज ऑफ एजुकेशन में होने थे, जबकि भारोत्तोलन और कुश्ती के ट्रायल वल्लभ राजकीय महाविद्यालय, मंडी में प्रस्तावित थे। अब विश्वविद्यालय ने तीनों खेलों के ट्रायल के लिए राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर को नया स्थल निर्धारित किया है।
विज्ञापन

फुटबॉल प्रतियोगिता स्थगित
एसपीयू परिसर में 12 और 13 नवंबर को आयोजित होने वाली महिला एवं पुरुष वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से अपरिहार्य कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है। प्रतियोगिता के नए आयोजन स्थल और तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। -प्रो. राजेश कुमार शर्मा, निदेशक, खेल एवं युवा कार्यक्रम, एसपीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed