फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two crowns and one umbrella stolen from Jalpa Mata Temple Sidhpur, incident captured on CCTV

Mandi News: जालपा माता मंदिर सिद्धपुर से दो मुकुट एक छत्र चुराया, घटना सीसीटीवी में कैद

Thu, 10 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two crowns and one umbrella stolen from Jalpa Mata Temple Sidhpur, incident captured on CCTV
जालपा माता मंदिर सिद्धपुर में चोरी घटना को लेकर जांच पड़ताल करती पुलिस। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : थाना में खड़ी पकड़ी गई कार।
धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र के सिद्धपुर में जालपा माता मंदिर में शातिरों ने बुधवार रात्रि चोरी की घटना को अंजाम दिया। शातिरों ने यहां चार कमरों के ताले तोड़े हैं। माता के दो मुकुट और एक छत्र चुरा लिया है। दानपात्र से भी नकदी उड़ा ली है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह जब मंदिर में पूजा करने के लिए पुजारी पहुंचे तो वहां उन्होंने चार कमरों के ताले टूटे हुए पाए। माता का छत्र और दो मुकुट भी गायब पाए गए। इस पर उन्होंने इसकी सूचना तुरंत मंदिर कमेटी को दी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र पालसरा और कार्यकारिणी के सदस्य सूचना मिलते ही मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना धर्मपुर पुलिस थाना को दी। पुलिस दल थाना प्रभारी विनोद के नेतृत्व में सिद्धपुर पहुंचा और उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें एक व्यक्ति चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। उसी आधार पर पुलिस ने अब शातिर को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है। पुलिस टीमें आरोपी को दबोचने में लगी हुई हैं। इस घटना में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस धर्मपुर विस क्षेत्र के अलावा जोगिंद्रनगर हलके में भी शातिर की तलाश कर रही है, क्योंकि मंदिर से नीचे ब्यास पर कोठी पत्तन पुल बना हुआ है जहां से शातिर के आने की आशंका जताई जा रही है। मंदिर कमेटी के प्रधान राजेंद्र पालसरा ने कहा कि मंदिर कमेटी पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाना चाहिए।

डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल कर रही है। अगर किसी व्यक्ति के पास घटना को लेकर कोई भी जानकारी हो तो वह पुलिस को जानकारी दे सकता है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed