फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two crores will be spent on drinking water scheme of Jogindernagar: Jeevan

जोगिंद्रनगर की पेयजल योजना पर खर्च होंगे दो करोड़ : जीवन

Fri, 29 Nov 2024 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two crores will be spent on drinking water scheme of Jogindernagar: Jeevan
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने कहा कि शहर की पेयजल योजना के जीर्णोद्धार पर दो करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इससे शहर की पुरानी पेयजल पाइप लाइन बदलने और पेयजल भंडारण टैंक के साथ फिल्टर बेड भी बनाए जाएंगे। जोगिंद्रनगर में पत्रकारवार्ता में कहा कि इस साल शहर तथा इसके आसपास के इलाकों में पीलिया से मौत होने की रिपोर्ट हुई थी। प्रदेश सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए पेयजल की आपूर्ति के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई है। जल जीवन मिशन में जोगिंद्रनगर में 450 करोड़ रुपये खर्च करने की बातें करने वाले भाजपा नेता बताएं कि इतनी धनराशि खर्च करने के बावजूद पेयजल पाइप क्यों नहीं बदले गए।
विज्ञापन

जीवन ने कहा कि मुख्यमंत्री के जोगिंद्रनगर दौरे के समय हलके के लोगों ने सीएम का जोरदार स्वागत किया था। उस समय हलके की 32 संपर्क सड़कों के लिए मुख्यमंत्री से धन मुहैया करवाने का आग्रह किया था। इसके लिए बजट मंजूर हो गया है। राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए जल्द जमीन का चयन किया जाएगा। उन्होंने ऊहल चरण तीन परियोजना की लेटलतीफी का ठीकरा पूर्व भाजपा सरकार पर फोड़ते हुए कहा कि 700 करोड़ की परियोजना की लागत 2400 करोड़ तक पहुंच गई है। इस अवसर पर नप के पूर्व उपाध्यक्ष प्यार चंद, पूर्व प्रधान प्रेम सिंह, इंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed